Jawan के धांसू ट्रेलर में दिखे SRK के 10 अवतार, देखें फोटोज


By Shradha Upadhyay01, Sep 2023 12:37 PMjagran.com

ट्रेलर

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' का धांसू ट्रेलर कल 31 अगस्त को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

फिल्म रिलीज

किंग खान की फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

10 अवतार

शाहरुख की इस फिल्म के 2 मिनट 45 सेकंड के ट्रेलर में SRK के एक नहीं बल्कि 10 अलग-अलग अवतार देखने को मिले।

बाल्ड लुक

ट्रेलर के शुरुआत में किंग खान मुंबई मेट्रो को हाईजैक करते हुए बाल्ड लुक में नजर आए।

इंटेंस लुक

वही दूसरे लुक में शाहरुख का इंटेंस लुक देखने को मिला। जिसमे वो हाथ में डंडा पकड़े आँखों को हाईलाइट करते दिख रहे हैं।

पुलिस ऑफिसर

इसके साथ ही ट्रेलर में एक्टर पुलिस अधिकारी के रूप में भी नजर आए। इसके साथ उनका आंखों में चश्मा क्यूट स्माइल वाला लुक भी देखने को मिला।

एक्शन मोड़

इसके अलावा शाहरुख एक सीन में हल्की बियर्ड के साथ हाथों में बंदूक पकड़े फुल एक्शन मोड़ में नजर आए। वही दूसरे सीन में क्लीन शेव में एक्टर का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिला।

आर्मी ऑफिसर

ट्रेलर के एक पार्ट में शाहरुख आर्मी ऑफिसर की रोल में भी दिख रहे हैं। और देश के लिए अपनी जान हजार बार दांव पर लगाने की बात बोल रहे हैं।

खतरनाक अवतार

वही आखिर में किंग खान के दो खतरनाक अवतार भी नजर आए। जिसमे एक में वो सफेद दाढ़ी और लंबे बालों में दिखे। तो वही दूसरे में हाथों में हथियार, मुंह में सिगार वाला डेंजर लुक देखने को मिला।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ