Jawan ने 6वें दिन की 600 करोड़ के क्लब में एंट्री


By Shradha Upadhyay13, Sep 2023 04:27 PMjagran.com

जवान

शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था। फिल्म हर दिन एक नया इतिहास रच रही है।

रिकॉर्ड कमाई

फिल्म ने पहले ही दिन से ताबड़तोड़ कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। फिल्म हर दिन मील के पत्थर की तरह आगे बढ़ रही है।

600 करोड़ क्लब

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार फिल्म ने छटवें दिन वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर एक और नया रिकॉर्ड बना लिया है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वही अगर फिल्म के केवल भारत में कलेक्शन की बात की जाय तो अबतक फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है।

एडवांस बुकिंग

एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में भी रिकॉर्ड तोड़े थे।

ओपनिंग डे

वही फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।

हर दिन

किंग खान की फिल्म 'जवान' हर दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है। फिल्म हिंदी सिनेमा की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

कास्ट

वही फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा प्रियामणि, लहर खान ,रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार शामिल है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ