Jawan ने तोड़े रिकॉर्ड, पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई


By Shradha Upadhyay08, Sep 2023 01:12 PMjagran.com

जवान

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है।

तोड़े रिकॉर्ड

जवान ने रिलीज होते ही पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। इसके साथ ही पिछली कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ डाले हैं।

ओपनिंग डे कलेक्शन

रिपोर्ट्स के अनुसार किंग खान की फिल्म ने पहले दिन केवल भारत में 75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वही अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाय तो फिल्म ने सिर्फ हिंदी में 65, तमिल में 5, और तेलुगु में 5 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।

पहली हिंदी फिल्म

ऐसे में एटली कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'जवान' ओपनिंग डे पर अबतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

पिछली फिल्म पीछे

शाहरुख की फिल्म 'जवान' ने कमाई के मामले में उनकी कई बड़ी पिछली फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

पठान को टक्कर

वही हाल में ब्लॉकबस्टर साबित हुई शाहरुख की फिल्म 'पठान' ने पहले दिन 70 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि जवान ने पहले दिन 75 करोड़ की कमाई कर डाली है।

स्टार कास्ट

वही फिल्म में शाहरुख खान ने नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Anushka Sen रखती हैं लाखों की कीमत के बैग, देखें उनका क्लासी कलेक्शन