शाहरुख खान अपनी एक्टिंग से हर किसी को दिवाना बना देते हैं। इन दिनों उनकी जवान मूवी बॅाक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इसने गदर 2 का रिकॅार्ड तोड़ने में असफल रही है।
शाहरुख खान की जवान मूवी रिलीज होने के बाद से ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस मूवी को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है।
जवान मूवी अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली मूवी बन गई है।यह मूवी रिलीज होने के पहले 75 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।
रिपोर्ट के अनुसार जवान ने 6 दिन में 345.58 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 574 करोड़ के पास पहुंच गया है।
गदर 2 मूवी रिलीज होने के पहले सोमवार को 38.7 करोड़ की कमाई की थी, जबकि जवान ने सिर्फ 30 करोड़ का कलेक्शन किया है।
सनी देओल की मूवी गदर 2 रिलीज होने के पहले सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी है।
गदर 2 मूवी बॅाक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। रिपोर्ट के अनुसार यह रिलीज होने के 33वें दिन 0.50 करोड़ की कमाई की। वहीं भारत में टोटल कलेक्शन 516.08 करोड़ है।
गदर 2 मूवी में सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा ने किरदार निभाया है।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ