जैस्मिन भसीन टीवी जगत की फेमस अभिनेत्री हैं। एक्ट्रेस अब पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी जलवा दिखा रही हैं। आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ जैस्मिन फैशन क्वीन भी हैं। जिनका हर लुक इंटरनेट पर आते ही वायरल होने लगता है। डीवा अधिकतर इंडियन लुक में ही नजर आती हैं।
आज हम आपको एक्ट्रेस के वार्डरोब से उनके खूबसूरत सलवार-सूट का कलेक्शन दिखाएंगे। जिनको पंजाबी वेडिंग में पहनकर आप एकदम पटोला नजर आएंगी।
जैस्मिन पिंक कलर के गोल्डन वर्क अनारकली सूट में अपने इंडियन लुक से बवाल मचा रही हैं। वेडिंग में ऐसे सूट बेहद खूबसूरत लुक देते हैं।
एक्ट्रेस येलो कलर का मिरर वर्क पटियाला सूट पहनकर एकदम पटोला लग रही हैं। इसके संग उनके बिग झुमके सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं।
आप पंजाबी वेडिंग में डीवा के जैसा साटन अफगानी सूट पहनकर ग्लैमरस लुक का जलवा दिखा सकती हैं। ऐसे सूट इन दिनों मार्केट में छाए हुए हैं।
जैस्मिन भसीन का प्लेन येलो ए लाइन विद लाइनिंग प्रिंट दुपट्टा वाला सूट शानदार लुक दे रहा है। सूट के साथ ऑक्सीडाइज झुमकी खूब खिल रही हैं।
इन दिनों काफ्तान सूट भी काफी फैशन में चल रहे हैं। ऐसे में आप एक्ट्रेस के मस्टर्ड येलो साटन सूट से भी आइडिया ले सकती हैं।
All Photo Credit : Instagram