Jannat Zubair के ब्यूटी टिप्स से दिखें खिली-खिली


By Shradha Upadhyay24, Apr 2024 04:00 PMjagran.com

चाइल्ड आर्टिस्ट जन्नत जुबैर

जन्नत जुबैर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की थी। आज डीवा सोशल मीडिया स्टार समेत कई म्यूजिक वीडियो फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं।

ग्लैरमस लुक्स का जलवा

इसके साथ ही अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं। उनके इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर ऑउटफिट स्टाइलिश होते हैं।

जन्नत जुबैर खूबसूरती के दीवाने

फैंस जन्नत की एक्टिंग, ऑउटफिट के साथ उनकी खूबसूरती के भी कायल हैं। हर कोई डीवा का ब्यूटी सीक्रेट जानना चाहता है।

जन्नत जुबैर ब्यूटी सीक्रेट

आज हम आपको एक्ट्रेस के ब्यूटी टिप्स बताने जा रहे हैं। जिन्हें यंग गर्ल्स फॉलो करके जन्नत के जैसी ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।

जन्नत जुबैर मुल्तानी मिटटी

अभिनेत्री फेस पर कैमिकल प्रोडक्ट्स की जगह घरेलू चीजों का यूज करती हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में दौरान बताया था कि वो चेहरे पर मुल्तानी मिटटी का यूज करती हैं।

ढेर सारा पानी

इसके साथ ही एक्ट्रेस की ग्लोइंग स्किन का राज है पानी। डीवा दिनभर में भी ढेर सारा पानी और लिक्विड चीजें पीती हैं। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है।

जन्नत मॉर्निंग ड्रिंक

जन्नत अपने दिन की शुरुआत दो चीजों से करती हैं। पहला कलौंजी का पानी और दूसरा हल्दी वाला पानी। इससे फिट रहने के साथ स्किन ग्लो करती है।

रोज वॉटर

इसके अलावा एक्ट्रेस रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करने के बाद फेस पर रोज वाटर जरूर लगाती हैं।

ऐसे ही एक्ट्रेसेज के ब्यूटी टिप्स के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Yuvika Chaudhary के सूट डिजाइन गर्मियों में करें ट्राई