Janmashtami 2024 पर बांसुरी से जुड़े ये उपाय करें, मिलेंगे शुभ फल


By Amrendra Kumar Yadav26, Aug 2024 11:15 AMjagran.com

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2024

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

प्राप्त होते हैं शुभ फल

श्रीकृष्ण जी की पूजा विधि-विधान से करने से पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

बांसुरी से जुड़े ये उपाय करें

श्रीकृष्ण जी को बांसुरी बेहद प्रिय होती है। ऐसे में जन्माष्टमी के दिन बांसुरी से जुड़े उपाय करने से मनचाहे फलों की प्राप्ति होती है।

चांदी की बांसुरी घर लाएं

जन्माष्टमी के दिन चांदी की बांसुरी घर लाना बहुत शुभ होता है। इससे आर्थिक रूप से होने वाली परेशानियां दूर होती हैं।

इस मंत्र का जाप करें

श्रीकृष्ण जी को बांसुरी अर्पित करते समय कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः। मंत्र का जाप करना चाहिए।

दूर होती है नेगेटिविटी

घर में बांसुरी रखें और पूजा के समय इसे हिलाएं। ऐसा करने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

शनि दोष से मिलेगा छुटकारा

अगर शनि दोष से परेशान हैं तो इससे बचाव के लिए बांसुरी में चीनी भरकर मिट्टी में दबा दें। ऐसा करने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है।

बांसुरी पर तिलक लगाकर पूजा करें

जन्माष्टमी के दिन पूजा करते समय बांसुरी पर तिलक लगाएं और इसकी पूजा करें। इससे धार्मिक कार्यों की ओर रुझान उत्पन्न होता है और मंगल फल प्राप्त होते हैं।

बांसुरी से जुड़े ये उपाय करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com