जान्हवी कपूर इंडस्ट्री की हिट अभिनेत्री और फेमस स्टार किड हैं। जो कि दिग्गज अभिनेत्री श्री देवी की बेटी हैं। एक्ट्रेस आज इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं।
इन दिनों अभिनेत्री राजकुमार राव संग अपनी आगामी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को लेकर चर्चाओं में छाई हुई हैं। जान्हवी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं।
जान्हवी अपनी एक्टिंग के साथ मॉडर्न ड्रेसिंग सेंस से भी फैंस को इंप्रेस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। उनका हर लुक बिंदास होता है।
आज हम आपको एक्ट्रेस के स्टाइलिश स्कर्ट-टॉप का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप इस समर सीजन किसी भी मौके पर स्टाइल कर सकती हैं।
अभिनेत्री ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान ये लाइनिंग ब्लैक इन व्हाइट स्कर्ट सेक्विन नूडल स्ट्रैप क्रॉप टॉप कैरी किया था। जिसमें वो काफी स्टाइलिश नजर आई।
जान्हवी का डेनिम स्कर्ट कॉलर क्रॉप टॉप लुक समर सीजन के लिए बेस्ट है। इस ऑउटफिट में डीवा गॉर्जियस लग रही हैं।
प्रिंटेड फ्लेयर स्कर्ट हाल्टर नेक क्रॉप टॉप में एक्ट्रेस का ब्यूटीफुल लुक फैंस के दिलों को धड़का रहा है। समर फंक्शन के लिए ये बेस्ट है।
यदि आप समर वेकेशन पर जा रही हैं तो जान्हवी की तरह मिनी स्कर्ट और ब्रालेट टॉप से खुद को हॉट बना सकती हैं।