बॉलीवुड की ग्लैमरस गर्ल जाह्नवी कपूर अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
जाह्नवी कपूर का स्टाइल स्टेटमेंट कमाल का है। वेस्टर्न हो या फिर इंडियन एक्ट्रेस का हर लुक फैंस को खूब पसंद आता है। वह यंग गर्ल्स को इंस्पायर करती हैं।
अगर आप जाह्नवी कपूर की तरह ग्लैमरस और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इन आउटफिट्स से फैशन टिप्स ले सकती हैं।
सिल्वर कलर की थाई स्लिट ड्रेस में जाह्नवी कपूर काफी हॉट और सेसी दिखाई दे रही हैं। आप ऐसी ड्रेस पार्टी या डेट के लिए चुन सकती हैं।
जाह्नवी कपूर पिंक कलर के एंब्रॉयडरी लहंगा में बला की खूबसूरत लगती हैं। इस तरह के आउटफिट फैमिली फंक्शन के लिए बेस्ट है।
यंग गर्ल्स ऑफिस में क्यूट लुक कैरी करना चाहती हैं, तो इस तरह की प्रिंटेड मिडी ड्रेस ट्राई करें। इसके साथ हाई हील्स कैरी करना न भूलें।
यंग गर्ल्स को हर मौके पर खास दिखने के लिए साड़ी पहनना पसंद करती हैं। इस तरह की शिमरी साड़ी आपको मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देगी।
ऑफिस गोइंग गर्ल्स ऑफ शोल्डर गाउन को पहनकर इवेंट में खूबसूरत लग सकती हैं। इसके साथ न्यूड मेकअप और हाई हील्स खूब जचेंगी।
जाह्नवी कपूर के इन लुक्स को यंग गर्ल्स कॉपी करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@janhvikapoor)