Janhvi Kapoor से लें ट्रेंडी हेयर स्टाइल के आइडियाज


By Akanksha Jain07, Mar 2024 03:13 PMjagran.com

फेमस स्टार किड और एक्ट्रेस

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

जाह्नवी के इंडियन लुक्स

इंडियन हो या फिर वेस्टर्न जाह्नवी कपूर का हर लुक काफी ज्यादा शानदार होता है। फैंस को जाह्नवी के इंडियन लुक्स बहुत पसंद आते हैं।

जाह्नवी के हेयर स्टाइल

आज हम आपको जाह्नवी कपूर के शानदार हेयर स्टाइल दिखाएंगे, जिससे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं और ट्राई कर सकती हैं।

जाह्नवी का लेटेस्ट लुक

हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने सिंपल हेयर स्टाइल बनाई है और फूल से लुक को कंप्लीट किया है।

जूड़ा और गजरा

 अगर आप भी अपने इंडियन लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो आप इस तरह से जूड़ा बनाकर उसमें गजरा लगा सकती हैं। 

सिंपल जूड़ा करें ट्राई

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं हैं तो आप इस तरह का सिंपल जूड़ा बना सकती हैं। सिंपल स्टाइल में भी एक्ट्रेस सुंदर लग रहीं हैं।

हाफ पफ बनाएं

इस तरह की हेयर स्टाइल बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। आप साड़ी या फिर किसी भी इंडियन लुक के साथ हाफ पफ बना सकती हैं।

रखें ओपन हेयर

या फिर आप ओपन हेयर भी रख सकती हैं। आप चाहें तो हेयर स्टाइल को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप बालों को कर्ल या फिर वेवी भी बना सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ