जान्ह्ववी कपूर बॉलीवुड की फेमस स्टार किड हैं। जो कि बेहद कम समय में इंडस्ट्री के अंदर अच्छा नाम काम चुकी हैं। आज डीवा कई शानदार फिल्में दे चुकी हैं।
अभिनेत्री अपनी एक्टिंग के साथ फैंस को ब्यूटी और फिटनेस से भी दीवाना बनाए रहती हैं। हर कोई उनकी फिट बॉडी का राज और ग्लोइंग स्किन सीक्रेट को जानना चाहता है।
आज हम आपको जान्ह्ववी कपूर का फिटनेस रूटीन बताने जा रहे हैं। जिसे फॉलो करके आप भी उनके जैसा कर्वी फिगर पा सकती हैं।
अभिनेत्री अपनी फिटनेस को लेकर काफी स्ट्रिक्ट रहती हैं। जिसके चलते वो रोजाना चार काम जरूर करती हैं। जिन्हें आप भी फॉलो कर सकती हैं।
जान्ह्ववी रोजाना सुबह जिम में जाकर वर्कआउट, पिलाटेस और योगा जरूर करती हैं। जहां वो कार्डियो, वेट लिफ्टिंग, जंपिंग, स्विमिंग करती हैं।
एक्ट्रेस अपने दिन की शुरुआत दो गिलास पानी से करती हैं। ये उनका डेली रूटीन है। इसके साथ ही वो दिन में करीब 10 गिलास पानी पीती हैं।
इसके अलावा जान्ह्ववी डेली वॉक जरूर करती हैं। इससे हमारी पूरी बॉडी का वर्कआउट और फ्रेश फील होता है। इसके साथ ही वेट कंट्रोल करने में ये काफी मदद करता है।
अभिनेत्री मीठी चीजों और जंक फूड से दूरी बनाकर रखती हैं। जो कि उनके कर्वी फिगर का सीक्रेट हैं। दरअसल, मीठी चीजों और बाहर के खाने से सबसे ज्यादा वेट बढ़ता है।