जान्हवी कपूर इंडस्ट्री की फेमस स्टार किड हैं। जो कि इन दिनों राजकुमार राव संग अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज' माही को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
अभिनेत्री अपनी एक्टिंग के जादू के साथ सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस को लेकर भी छाई रहती हैं। उनका हर लुक यूनिक और मॉडर्न होता है।
तो ऐसे में आज हम आपको जान्हवी कपूर के समर फ्रेंडली साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप इस गर्मी के मौसम में कैरी कर सकती हैं।
हाल में अभिनेत्री ने अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के दौरान रेड और व्हाइट स्ट्रिप साड़ी में जलवा बिखेरा। जान्हवी की साड़ी का बॉर्डर, और ब्लाउज पर क्रिकेट बॉल का शेप बना था।
समर सीजन के लिए एक्ट्रेस की व्हाइट बेस फ्लोरल प्रिंट साड़ी रेड कट स्लीव्स ब्लाउज लुक बेस्ट ऑप्शन है। इसे आप ऑफिस में भी कैरी कर सकती हैं।
जान्हवी कपूर पीच कलर की सिल्वर नग वर्क वाली साड़ी में बेहद हॉट लग रही हैं। यंग गर्ल्स समर वेडिंग में इसे ट्राई कर सकती हैं।
अभिनेत्री की येलो स्लिम बॉर्डर प्लेन साड़ी हैवी वर्क ब्लाउज एकदम समर फ्रेंडली है। जिसे आप गर्मी के सीजन में किसी भी मौके पर स्टाइल कर सकती हैं।
आप चाहे तो जान्हवी की ब्राउन फ्रिल इंडो-वेस्टर्न साड़ी को भी गर्मियों में स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ डीपनैक ब्लाउज काफी हॉट लग रहा है।