अगस्त का महीना फिल्म फैंस के लिए अच्छा साबित होने वाला है। इस माह कई फिल्म धमाल मचाने के लिए आ रही हैं। आइए जानते हैं कि रजनीकांत की कौन सी मूवी है जो गदर 2 को टक्कर दे रही है?
अगस्त माह की शुरुआत में दो बड़े स्टार सनी देओल और रजनीकांत की फिल्में आ रही हैं। इसे लेकर फैंस काफी एक्साइटमेंट हैं।
सनी देओल की फिल्म गदर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रजनीकांत की फिल्म जेलर को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं।
रजनीकांत की 2 साल बाद ब्रेक लेने के बाद दोबारा वापसी हो रही है। जेलर फिल्म 10 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रिपोर्ट के अनुसार जेलर फिल्म की एडवांस बुकिंग गदर 2 को भी पीछे कर दी है। अब तक जेलर के लिए 2 लाख 30 हजार से ज्यादा के टिकट एडवांस में बुक हो गए हैं।
सनी देओल की गदर 2 फिल्म का लोगों को बीच अलग ही क्रेज है। यह फिल्म के 1 लाख 70 हजार टिकट एडवांस में बुक हो गए हैं।
जेलर फिल्म को देखने के लिए बंगलुरु और चेन्नई में 10 अगस्त को कई ऑफिसों में छुट्टी करने का फैसला लिया गया है।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुडे़ रहें jagran.com के साथ