अक्सर लोग चीनी की जगह गुड़ खाना पसंद करते हैं। इससे शरीर में बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि क्या गुड़ चीनी से ज्यादा फायेदमंद होता है?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खाने वाली चीजों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि चीनी खाएं या गुड़? हेल्थ एक्सपर्ट्स चीनी की जगह गुड़ खाने की सलाह देते हैं। इसे हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है।
इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, तांबा, विटामिन बी-6, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं। जो हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।
गुड़ में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसे खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में एनर्जी मिलती है।
गुड़ में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। रोजाना सुबह गुड़ खाने से जोड़ों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है।
गुड़ स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसे खाने से मुहांसे और दाग-धब्बे कम होने लगते हैं और चेहरे पर चमक बरकरार रहती है।
अगर ज्यादा मात्रा में खाने से मोटापे का शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा, डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ