बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज अपने हॉट लुक्स से कहर बरपाती नजर आती हैं। उनका फैशन सेंस काफी खूबसूरत और स्टाइलिश है।
ईद के मौके पर खूबसूरत दिखने के लिए हेयर स्टाइल की तलाश में हैं, तो हम आपके लिए जैकलीन के कुछ ट्रेंडी हेयर स्टाइल्स लेकर आए हैं, जिनसे आप आइडिया ले सकती हैं।
अगर आप ईद पर साड़ी या सूट पहन रही हैं, तो आउटफिट के साथ पोनीटेल हेयर स्टाइल बनाएं। ऐसे स्टाइल आपके लुक में चार चांद लगा देंगी।
अपने देसी लुक को स्टाइलिश और मॉडर्न बनाना चाहती हैं, तो ऐसे डबल डच ब्रेड हेयर स्टाइल ट्राई करें। इस तरह के स्टाइल सूट, साड़ी और लहंगा सब पर खूब जचती हैं।
ईद के मौके पर साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो एक्ट्रेस की तरह लो बन के साथ गुलाब के फूल लगा सकती हैं। यह आपके लुक को खूबसूरत और एलिगेंट बना देगा।
एक्ट्रेस ने अपने लुक को मॉडर्न टच देने के लिए बार्बी हेयर स्टाइल बनाया है। ऐसे हेयर स्टाइल यंग गर्ल्स के लिए पार्टी परफेक्ट है।
अगर आप पार्टी में बालों को खुला रखना चाहती हैं और कुछ डिफरेंट भी ट्राई करना चाहती हैं, तो इस तरह के हेयर बैंड हेयर स्टाइल बनाएं।
आजकल ज्यादातर लड़कियों को वेवी हेयर स्टाइल बनाना काफी पसंद होता है। ऐसे में आप भी ऐसे स्टाइल को आउटफिट पर बना सकती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@jacquelienefernandez)