ऑफिस में कंफर्ट के साथ स्मार्ट लुक देंगी Ishita Dutta की लूज कुर्तियां


By Shradha Upadhyay25, Jun 2024 10:00 AMjagran.com

दृश्यम एक्ट्रेस इशिता दत्ता

टीवी इंडस्ट्री से अपना करियर शुरू करने वाली इशिता दत्ता बॉलीवुड फिल्म दृश्यम में नजर आ चुकी हैं। इस मूवी में उन्होंने अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाया था।

फैशन क्वीन इशिता दत्ता

अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इशिता के इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर लुक अट्रैक्टिव और यूनिक होता है। जिसको फैंस भी खूब पसंद करते हैं।

इशिता दत्ता लूज कुर्तियां

आज हम आपको डीवा की लूज कुर्तियां दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप इस समर सीजन ऑफिस में कैरी करके खुद को कंफर्ट के साथ स्टाइलिश लुक भी दे सकती हैं।

व्हाइट डीप नेक कुर्ती

गर्मियों के लिए अभिनेत्री की व्हाइट गोल्डन प्रिंट डीप नेक कॉटन कुर्ती बेस्ट ऑप्शन है। इसे देखकर ऑफिस में हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

काफ्तान कुर्ती लुक

काफ्तान कुर्तियां लुक फिटिंग की होती हैं। ऐसे में समर के लिए ऑफिस में पहनने के लिए ये काफी शानदार रहती हैं।

हकोबा प्लेन कुर्ती

आजकल हकोबा प्रिंट काफी फैशन में हैं। ऐसे में आप इशिता दत्ता की लाइट ग्रीन हकोबा प्लेन कुर्ती से आइडिया ले सकती हैं।

चिकनकारी कुर्ती लुक

गर्मी के मौसम में चिकनकारी कुर्ती बेहतरीन रहती हैं। ये आपके लुक को खूबसूरत बना देती हैं। इसे आप लूज फिटिंग में भी पहन सकती हैं।

धोती स्टाइल कुर्ती

गर्मी के मौसम में ऑफिस जाने के लिए इशिता की व्हाइट फ्लोरल प्रिंट धोती स्टाइल कुर्ती बेस्ट रहेगी। ये आपके लुक को मॉडर्न बना देगी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ