इशिता दत्ता इंडस्ट्री की टेलेंटिड अभिनेत्री हैं। जिन्होंने टीवी शोज से अपना करियर शुरू करने के बाद बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी अच्छी पहचान बना ली। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की बहन हैं।
एक्ट्रेस इंडस्ट्री की ग्लैमरस क्वीन भी हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस काफी यूनिक और अट्रैक्टिव होता है। जिसको लेकर वो इंटरनेट सेंसेशन बनी रहती हैं।
आज हम आपको अभिनेत्री के लहंगे डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जो कि छोटे कद की लड़कियों पर खूब जचेंगे। आइए एक नजर डालें उनके लहंगा कलेक्शन पर।
इशिता डार्क पर्पल कलर के लहंगे डीपनैक चोली में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। ये शार्ट हाइट गर्ल्स के लुक में चार चांद लगा देगा।
छोटे कद की लड़कियों पर ऐसे प्लेन मिरर वर्क लहंगे भी काफी खूबसूरत लगते हैं। साथ में बिकिनी कट चोली बन हेयर स्टाइल काफी सूट कर रही है।
छोटी हाइट की गर्ल्स इस तरह के प्रिंटेड लहंगे डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसे प्रिंट में हाइट लंबी दिखने लगती है। इसके साथ इशिता ने ऑक्सीडाइज बिग झुमकी से खुद को ट्रेडिशनल लुक दिया है।
अभिनेत्री ग्रीन कलर के प्लेन वेलवेट लहंगे हैवी वर्क चोली में हुस्न की मल्लिका लग रही हैं। शार्ट हाइट गर्ल्स इसे भी फॉलो कर सकती हैं।
वेडिंग में छोटे कद की लड़कियों के लिए एक्ट्रेस के जैसा कंट्रास्ट कलर फुल वर्क लहंगा भी अच्छा ऑप्शन है। इसके साथ उनकी ऑफ शोल्डर चोली हॉट लग रही है।