अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी ने दिया बेटे को जन्म


By Akanksha Jain20, Jul 2023 12:26 PMjagran.com

इशिता दत्ता

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस इशिता दत्ता मां बन गई हैं। इस खुशखबर से हर कोई बहुत खुश है।

बेबी बॉय

इशिता दत्ता ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। घर में शहजादे के आने के बाद से हर कोई बहुत ज्यादा खुश है।

इशिता और वत्सल

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ जिस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो आ गया है। एक्ट्रेस ने 19 जुलाई को बेटे का स्वागत किया।

दृश्यम फेम

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम में इशिता दत्ता ने मुख्य किरदार के रूप में काम किया था। इस फिल्म के जरिए ही एक्ट्रेस को पॉपुलैरिटी मिली।

प्रेगनेंसी ग्लो

अपने प्रेगनेंसी पीरियड में इशिता दत्ता सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहीं। एक्ट्रेस के फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो हर समय दिखा।

सोशल मीडिया सेंसेशन

इशिता दत्ता सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

आधिकारिक जानकारी

कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। इशिता और वत्सल ने पहली फोटो भी शेयर की है।

शादी

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने साल 2017 में शादी की थी और अब 2023 में दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ