टीवी की फेमस एक्ट्रेस ईशा मालवीय को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी बिग बॉस से मिली है। ईशा मालवीय ने कई वीडियो सॉन्ग में भी काम किया है।
ईशा मालवीय ब्यूटी विद ब्रेन्स का परफेक्ट उदाहरण हैं। आज हम आपको उनकी एजुकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि ईशा मालवीय का जन्म 2 नवंबर 2003 को हुआ था। जिसके हिसाब से एक्ट्रेस अभी महज 20 साल की हैं।
ईशा मालवीय मध्यप्रदेश के होशंगाबाद से हैं। ईशा मालवीय ने बहुत कम समय में ही बहुत पॉपुलैरिटी हासिल कर ली हैं।
ईशा मालवीय ने होशंगाबाद के कोंटाई मॉडल इंस्टीट्यूशन से स्कूल की पढ़ाई की हैं। एक्ट्रेस पढ़ने में भी काफी आगे थी।
इसके बाद ईशा मालवीय ने होशंगाबाद के ही एनएमवी कॉलेज से आगे की पढ़ाई की। इसके बाद एक्ट्रेस ने एंटरटेनमेंट की दुनिया से पॉपुलैरिटी हासिल की।
फैशन सेंस के मामले में भी ईशा मालवीय किसी से भी कम नहीं हैं। वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक एक्ट्रेस का हर लुक शानदार होता है।
ईशा मालवीय की फैन फॉलोइंग भी काफी शानदार है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।