हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, कुछ चीजों का गिरना बेहद अशुभ माना जाता है। इन चीजों में दूध का गिरना भी शामिल है। ये चीजें आपके जीवन में परेशानियां ला सकती हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर चूल्हे पर दूध उबल रहा है, तो इसे शुभ माना जाता है या अशुभ? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर चूल्हे पर दूध उबल रहा है और यह गिर रहा है, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। इसका बात का यह मतलब है कि आपको कोई बड़ी हानि होने वाली है।
हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, दूध के गिरने से घर में रह रहे लोगों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है। साथ ही आर्थिक संकटों से भी गुजरना पड़ सकता है।
दूध का उबलते समय गिरना अशुभ होता है। माना जाता है कि इससे घर में रहने वालों की शांति भंग होती है और व्यक्ति का गुस्सा बढ़ सकता है।
दूध का उबलते समय गिरने का मतलब है कि परिवार में झगड़े की स्थिति पैदा हो सकती है। परिवार के सदस्यों की आय भी धीरे-धीरे कम हो सकती है।
अगर बार-बार उबलता हुआ दूध गिरने लगे तो यह वास्तु दोष के कारण हो सकता है। इससे पैसों की तंगी बढ़ सकती है। इससे घर में धन नहीं टिकता है।
अगर किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं और उस वक्त दूध खौलते समय गिर जाए, तो समझ जाएं कि आपका काम बिगड़ सकता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com