इरफान खान आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में एक अलग जगह बनाई थी। आज उनका 57वां जन्मदिन है।
इरफान खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। जिससे उन्होंने दर्शकों को दिल जीत लिया। आज हम आपको उनकी 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप बार-बार देखना पसंद करेंगे। आइए एक नजर डालते हैं लिस्ट पर...
साल 2012 की आई फिल्म 'पान सिंह तोमर' एक जीवनी पर आधारित है। इस फिल्म के लिए इरफान खान को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह फिल्म दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई। अगर आप भी फिल्म के शौकीन हैं, तो इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखना न भूलें।
रोमांटिक और कॉमेडी से भरपूर 'द लंचबॉक्स' शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन रितेश बत्रा ने किया। बता दें कि यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म को देखने के लिए प्राइम वीडियो पर जा सकते हैं।
फिल्म 'पीकू' साल 2015 में रिलीज हुई थी। पिकू एक हास्य फिल्म है, जिसमें इरफान खान, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे किरदार नजर आएं। फिल्म में इरफान ने राणा का किरदार निभाया है। आप इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं।
इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' को दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया। फिल्म साल 2017 में सिनेमाघरों में आई थी। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस मूवी को आप आसानी से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
इरफान खान की 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'करीब करीब सिंगल' कॉमेडी-ड्रामा से भरपूर है। फिल्म में इरफान के साथ पार्वती थिरुवोथु ने मुख्य रोल निभाया है। अगर आप भी फिल्म देखना खूब पसंद करते हैं, तो इस फिल्म को मिस न करें। यह आपको जी5 पर मिल जाएगी।
बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb