आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी


By Farhan Khan08, Apr 2023 05:43 PMjagran.com

16वां संस्करण

आईपीएल 2023 का 16वां संस्करण देश के अलग अलग राज्यों में खेला जा रहा है।

लिस्ट

आज हम आपको आईपीएल में ऑरेंज कैप जितने वाले खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

शॉन मार्श

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज शॉन मार्श लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं, जिन्होंने साल 2008 में ऑरेंज कैप जीती थी।

616 रन

किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से शॉन ने 139.68 के स्ट्राइक रेट से कुल 616 रन बनाए थे।

मैथ्यू हेडन

लिस्ट में दूसरे नंबर के खिलाड़ी मैथ्यू हेडन का नाम आता है। जिन्होंने साल 2009 में सीएसके की तरफ से कुल 572 रन बनाए थे।

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर को साल 2010 में ऑरेंज कैप मिली थी। मुंबई इंडियंस के लिए सचिन ने 132.61 स्ट्राइक रेट से 618 रन बनाए थे।

क्रिस गेल

यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने आरसीबी की ओर से कुल 608 रन बनाए थे। गेल को साल 2011 में ऑरेंज कैप मिली।

माइकल हसी

ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी माइकल हसी को साल 2013 में ऑरेंज कैप मिली थी। माइकल ने सीएसके के लिए 129.50 की औसत से कुल 733 रन बनाए थे।