ये हैं सौरव गांगुली के 5 पसंदीदा खिलाड़ी


By Abhishek Pandey26, Feb 2023 06:04 PMjagran.com

पसंदीदा खिलाड़ी

भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली ने आगामी आईपीएल के लिए अपने 5 पसंदीदा युवाओं के नाम का खुलासा किया।

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष

टूर्नामेंट में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दी और उनकी ताकत के बारे में बताया।

सूर्यकुमार यादव

गांगुली ने स्‍टार स्‍पोर्ट्स से कहा, 'सूर्यकुमार यादव तो बेस्‍ट हैं। निश्चित ही आप उन्‍हें अब युवा नहीं मानेंगे।

पृथ्‍वी शॉ

सौरव ने कहा खिलाड़‍ियों के बीच टी20 प्रारूप में पृथ्‍वी शॉ में काफी प्रतिभा है। उनके कदमों में दुनिया आ सकती है।

ऋषभ पंत

सौरव गांगुली ने IPL में अपना अगला पसंदीदा खिलाड़ी के रूप में ऋषभ पंत को चुना है।

ऋतुराज गायकवाड़

गांगुली ने आगे कहा कि मैं ऋतुराज गायकवाड़ को देखना चाहूंगा कि वो कैसे खेलते हैं।

उमरान मलिक

गांगुली ने कहा कि उमरान मलिक को आईपीएल में फैंस देखने के लिए आएंगे। पूर्व कप्‍तान ने कहा, 'उमरान मलिक अगर फिट हुए तो संभवत: फैंस की दिलचस्‍पी बनाए रखेंगे।

शुभमन गिल

गांगुली को पांचवां नाम चुनने में संघर्ष करना पड़ रहा था और आखिरकार उन्‍होंने शुभमन गिल का नाम लिया।