क्या आप जानते हैं इन भारतीय खिलाड़ियों के निकनेम ?


By Farhan Khan12, Jan 2023 01:17 PMjagran.com

हिटमैन

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को फैंस हिटमैन के नाम से जानते हैं लेकिन उनका निकनेम शाणा भी है, जो कि उन्हें युवराज सिंह ने दिया था।

चीकू

विराट कोहली को फैंस रन मशीन के नाम से जानते हैं लेकिन उनका निकनेम चीकू है। यह नाम उन्हें एमएस धोनी ने दिया था, जो काफी फेमस हुआ।

स्काई

दुनिया के नंबर वन टी20आई बैटर सूर्य कुमार यादव का निकनेम स्काई है, उन्हें ये निकनेम गौतम गंभीर ने दिया था।

बापू

भारतीय टीम के यंग ऑलराउंडर अक्षर पटेल को खिलाड़ी बापू के नाम से बुलाते हैं।

माही

पूर्व इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का निकनेम माही है। एमएस धोनी को उनके घरवाले उन्हें मही नाम से बुलाते हैं।

दादा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का निकनेम दादा है इसके अलावा उन्हें महाराजा के नाम से भी जाना जाता है।

गब्बर

टीम इंडिया के ओपनर बैटर शिखर ध्वन को टीम के साथी उन्हें गब्बर के नाम से बुलाते हैं।

मास्टर ब्लास्टर

सचिन के कई नाम हैं जैसे मास्टर ब्लास्टर, द लिटिल चैंपियन, गॉड ऑफ क्रिकेट

द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया

टीम इंडिया के वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ को द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया कहा जाता है, इनका निकनेम जैमी है।