इन भारतीय क्रिकेटर्स की वाइफ मानी जाती हैं फिटनेस क्वीन


By Farhan Khan08, Aug 2023 03:52 PMjagran.com

फिटनेस वाइफ

आज हम आपको कुछ ऐसे भारतीय क्रिकेटर्स की वाइफ के बारे में बताएंगे, जो एक्सरसाइज और वर्कआउट को बहुत महत्व देती है।

सागरिका घाटगे

लिस्ट में पहले नंबर पर जहीर खान की वाइफ सागरिका घाटगे आती है। उन्हें क्रॉस फिट ट्रेनिंग, प्लैंक्स, किक बॉक्सिंग, रनिंग और योग करना बहुत पसंद है।

दीपिका पल्लीकल

दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल स्क्वैश चैंपियन हैं। दीपिका को पाइलेट्स करना और हेवी वेट उठाना बहुत पसंद है।

साक्षी धोनी

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी को फिटनेस से खासा लगाव है। वे अपनी फिटनेस का पूरा क्रेडिट बेटी जीवा को देती हैं।  

अनुष्का शर्मा

क्रिकेटर्स की फिट पत्नियों में अनुष्का शर्मा का नाम भी शुमार है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियो और योग अनुष्का के फेवरेट हैं।

नताशा स्टेनकोविक

हार्दिक पांड्या की वाइफ नताशा स्टेनकोविक फिटनेस के मामले में किसी से कम नहीं हैं। वह जुम्बा, स्विमिंग और बॉक्सिंग करना पसंद करती हैं।

संजना गणेशन

जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन को रनिंग करना बहुत पसंद है, इसके अलावा वे योगा भी करती हैं।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com