अपने फेवरेट प्लेयर्स के बच्चों के बारे में जानें


By Farhan Khan27, Jul 2023 10:00 AMjagran.com

खिलाड़ियों के बच्‍चे

आज हम उन खिलाड़ियों की बात करेंगे जो अपने क्यूट बच्‍चों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं।

सुरेश रैना

टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना की एक प्यारी सी बेटी है, जिनका नाम ग्रेसिया है।

महेंद्र सिंह धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बेटी का नाम जीवा है। धोनी की पत्नी साक्षी अक्सर अपने ट्विटर अकाउंट पर जीवा की क्यूट तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

शिखर धवन

टीम इंडिया में गब्बर नाम से मशहूर बांए हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन एक बेटे के पिता हैं। धवन के बेटे का नाम जोरावर है।

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के गॉड सचिन तेंदुलकर के बच्चे हमेशा लाइमलाइट में रहे हैं। सचिन की बेटी सारा और बेटे अर्जुन को अक्सर स्टेडियम में देखा जाता रहा है।

राहुल द्रविड़

टीम इंडिया में दीवार नाम से मशहूर भूतपूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के दो बेटे समित और अन्वय हैं। हालांकि द्रविड़ अपने बच्चों की तस्वीर बहुत कम सामने लाते हैं।

सौरव गांगुली

सौरव गांगुली भी एक बेटी के पिता हैं। गांगुली की बेटी का नाम सना है। गांगुली अपनी बेटी के साथ क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।

वीरेंद्र सहवाग

अपनी धुआंधार बैटिंग से गेंदबाजों में खौफ पैदा करने वाले वीरेंद्र सहवाग दो बेटों के पिता हैं। आर्यवीर और वेदांत के साथ सहवाग काफी मस्ती करते रहते हैं।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com