भारत की ओर से सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों में महेंद्र सिंह धोनी ने प्रतिनिधित्व किया है। हम आपको वनडे में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले कप्तान के बारे में बताने जा रहे
एमएस धोनी ने वनडे इंटरनेशनल में अपनी कप्तानी को में 200 मुकाबले खेलकर 110 में जीत हासिल की। इनका जीत प्रतिशत 59.52 है।
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 174 मुकाबलों में भारत की कप्तानी की, जिसमें उन्होंने 90 मुकाबलों में जीत दर्ज की और 76 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।
सौरव गांगुली ने 146 वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 76 मुकाबलों में जीत हासिल की। गांगुली का जीत प्रतिशत 53.90 है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 95 वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों में कप्तानी की। जिसमें उन्हें केवल 27 मुकाबलों में हार मिली। विराट का जीत प्रतिशत 70.43 है।
राहुल द्रविड़ ने 79 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेलें, जिसमें उनका जीत प्रतिशत 56 है। द्रविड़ को 33 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
कपिल देव ने 74 वनडे मुकाबलों में 39 में जीत हासिल की, जबकि 33 में हार का सामना करना पड़ा और 2 मुकाबले बेनतीजा रहे।
सचिन तेंदुलकर ने 73 वनडे मुकाबलों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्हें 23 मुकाबलों में जीत हासिल हुई। सचिन का जीत प्रतिशत 35.07 है।
भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा ने 24 वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों में कप्तानी की है, जिसमें उन्हें 19 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है। रोहित का जीत प्रतिशत 79.16 है।