भारत और श्रीलंका, एशिया कप की दो सबसे सफल टीमों के बीच 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
सुपर मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था।
ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि खिताबी मुकाबले में जीत किसकी झोली में आएगी।
भारत और श्रीलंका का 7 बार एशिया कप फाइनल में एक दूसरे से मुकाबला हुआ है।
रविवार को दोनों टीमों के बीच आठवीं बार कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एशिया कप फाइनल का मुकाबला खेला जाएगा।
ऐसे में 4 जीत के साथ श्रीलंका पर भारत का पलड़ा भारी है। श्रीलंका ने 3 फाइनल में भारत को हार दी है।
भारत ने 7 बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है तो वहीं, श्रीलंका ने 6 बार एशिया कप की ट्रॉफी जीती है।
वनडे एशिया कप में 20 बार भारत और श्रीलंका की भिड़ंत हुई है। दोनों टीमों ने बराबरी के साथ 10-10 मैचों में एक दूसरे पर जीत हासिल की है।
भारत और श्रीलंका के बीच कुल 166 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम 97 मैचों में जीत के साथ काफी मजबूत बनकर उभरी है।