Independence Day 2023: आंखे नम कर देंगे 'देशभक्ति' से जुड़े ये 10 गाने


By Shradha Upadhyay15, Aug 2023 06:00 AMjagran.com

77वां स्वतंत्रता दिवस

इस साल 2023 में भारत 15 अगस्त को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था।

देशभक्ति सांग्स

ये दिन हर भारतवासी के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए देशभक्ति से जुड़े ऐसे गाने बताने जा रहे हैं। जिन्हें सुनकर आपकी भी आंखे नम हो जाएंगी।

है प्रीत सदा की रीत यहां

मनोज कुमार की फिल्म 'पूरब और पश्चिम' का ये सांग आपको स्वतंत्रता दिवस के मौके और आजादी के रंग में रंग देगा।

मेरे देश की धरती

फिल्म 'उपकार' का यह गाना आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं। इसके लिरिक्स हर किसी के दोल को छू जाते हैं।

संदेशे आते हैं

बॉर्डर मूवी का यह सांग आज भी यदि कोई सुनता है तो उसकी आंखें नम हो जाती हैं।

ये देश है वीर जवानों का

यह गाना दिलीप कुमार और वैजयंती माला की फिल्म नया दौर का है। आज भी यह गाना सुनकर हर कोई इमोशनल हो जाता है।

अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों

इस गाने के लिरिक्स हर किसी के दिल को छू जाने वाले हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन यह सांग आपको आजादी की याद दिला देगा।

दिल दिया है जान भी देंगे

यह देशभक्ति से सराबोर गाना हर किसी ने सुना होगा। यह दिलीप कुमार की फिल्म 'कर्मा' का है। जिसको मोहम्मद अजीज और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज दी है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ