T-20 World Cup के इतिहास में चौथी बार सेमीफाइनल खेलेगा भारत


By Abhishek Pandey06, Nov 2022 03:01 PMjagran.com

सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

भारतीय टीम 6 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC T20 World Cup के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

2016

आखिरी बार भारत 2016 में सेमीफाइनल में पहुंचा था। सेमीफाइनल में भारत को वेस्टइंडीज ने मात दी थी।

2021 में ग्रूप स्टेज से बाहर

जबकि 2021 में भारत ग्रूप स्टेज से ही बाहर हो गया था। अब भारतीय टीम चौथी बार ICC T20 World Cup में सेमीफाइनल खेलेगी।

2007 में जीता विश्व कप का खिताब

भारत ने साल 2007 में ICC T20 World Cup का खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में हासिल किया था।

2014 में था उपविजेता

भारत ने साल 2014 में पाकिस्तान, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन अंत में श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था।

2016 में पहुंची सेमीफाइल

2016 का टी20 विश्व कप भारत में आयोजित किया गया था। भारत की शुरूआत खराब रही लेकिन जबरदस्त वापसी करते हुए भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

सेमीफाइनल में भारत

अब रोहित की कप्तानी में भारत 6 साल बाद सेमी फाइनल में पहुंचने में सफल हुआ है। टी20 विश्व कप 2022 में भारत अपने ग्रुप में 6 प्वाइंट्स के साथ फिलहाल टॉप पर बना हुआ है।