हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व होता है। इस दौरान स्नान-दान और पितरों की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि श्राद्ध में किन चीजों को शामिल करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर 2024 यानी आज से हो गई है। वहीं, इसका समापन 02 अक्टूबर को होगा।
पितृ पक्ष में पितरों को प्रसन्न करने के लिए श्राद्ध की जाती है। इस दौरान कई चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे पितृ प्रसन्न होने लगते हैं।
इसे ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक माना जाता है। पितरों की पूजा करते समय कुशा का उपयोग करना बेहद शुभ होता है। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
पितृ पक्ष में काले तिल का विशेष महत्व होता है। पिंडदान और तर्पण करते समय काले तिल का उपयोग करना चाहिए। इससे पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
पितृ पक्ष में अक्षत का उपयोग करना बेहद शुभ होता है। इसे पिंडदान में शामिल करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
श्राद्ध के दौरान इन चीजों का उपयोग करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा, जीवन में आ रही परेशानियां दूर होने लगती है।
पितृ पक्ष में श्राद्ध और दान करने से कार्य में आ रही बाधा दूर होने लगती है। इसके साथ ही, कार्य में सफलता मिलती है और संकट से भी छुटकारा मिलता है।
पितरों को प्रसन्न करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ