30 की उम्र के बाद जरूर करें ये 5 योगासन


By Akshara Verma10, Jun 2025 02:30 PMjagran.com

30 की उम्र में करें योगासन

30 की उम्र के बाद शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। साथ ही, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में भी काफी असर पड़ने लगता है। शरीर को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए आप रोज आधे घंटे इन योगासन को जरूर करें। आइए जानते हैं वह कौन से आसन हैं।

सूर्य नमस्कार करें

30 के बाद शरीर को एक्टिव बनाने के लिए आप सूर्य नमस्कार कर सकते हैं। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। साथ ही, मांसपेशियों को मजबूती देता है। इसे करने से वजन में कमी और पाचन तंत्र मजबूत होता हैं।

वज्रासन करें

30 की उम्र के बाद ज्यादातर लोगों को घुटनों और जोड़ों में दर्द का सामना करना पड़ता है। इसे कम करने के लिए आप वज्रासन करें। यह मन को शांत करने के साथ-साथ शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

शवासन करें

यह योगासन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे करने से स्ट्रेस में कमी आती है। साथ ही, यह पूरी बॉडी को रिलैक्स करता है।

त्रिकोणासन करें

30 की उम्र के बाद लोग धीरे-धीरे शरीर का बैलेंस खोने लगते हैं। उसके बरकरार बनाए रखने के लिए आप इस आसान को जरूर ट्राई करें। यह आपके पैरों और कमर को मजबूत बनाएगा।

भुजंगासन करें

काफी लोगों को 30 के बाद रीढ़ की हड्डी में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी ऐसी समस्या से झुझ रहे हैं, तो यह आसान आपके लिए बेस्ट है। यह हड्डी को फ्लेक्सिबल बनाता है। साथ ही, पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

आसान करते समय सावधानी

इन आसनों को करते समय अपने शरीर और पोस्चर का ध्यान रखते हुए करें। साथ ही, बॉडी को जरूरत के हिसाब से ही स्ट्रेच करें।

30 की उम्र के बाद जोड़ों के दर्द से लेकर पाचन को मजबूत बनाने के लिए आप इन आसनों को जारी ट्राई करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik