बरसात में फूड से जुड़ी ये बातें जानने से नहीं होंगे बीमार


By Farhan Khan19, Jul 2024 01:24 PMjagran.com

बरसात का मौसम

बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में इम्यूनिटी वीक होने का सबसे अधिक खतरा बना रहता है। इसके चलते हम बीमार हो सकते हैं।

खानपान से जुड़ी सावधानियां

बरसात में अक्सर खानपान को लेकर भी सावधानी बरतने की बात कही जाती है। जिन्हें नजरअंदाज करने से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं।

FSSAI की फूड से जुड़ी नई गाइडलाइंस

आज हम आपको फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई फूड से जुड़ी नई गाइडलाइंस के बारे में बताएंगे। ताकि आप लंबे समय तक सेहतमंद रहें।

अधपके या कच्चे फूड आइटम्स को खाने से बचें

FSSAI ने अपनी इस नई गाइडलाइंस के जरिए बताया कि इस मौसम में निरोग रहने के लिए अधपके या कच्चे फूड आइटम्स को खाने से बचें।

भोजन अच्छे से पकाएं

इसके साथ ही FSSAI ने कहा जब भी भोजन बनाएं, तो इसे अच्छी तरह से पकाएं। इससे बैक्टीरिया या वायरस का खात्मा हो जाएगा।

भोजन 2 घंटे से ज्यादा बाहर न रखें

बरसात के दिनों में पके हुए भोजन को 2 घंटे से ज्यादा समय तक बाहर न छोड़ें। इससे बैक्टीरिया का विकास हो सकता है और आप बीमार हो सकते हैं।

खाना तुरंत रेफ्रिजरेटर में रखें

FSSAI के मुताबिक, जब भी खाना बच जाएं, तो इस बचे हुए खाने को तुरंत रेफ्रिजरेटर में रखें। ऐसा करने से खाने में बैक्टीरिया नहीं लगेंगे।  

सब्जियों को अच्छी तरह से धोएं

FSSAI कहना है कि खाना बनाने से पहले सभी सब्जियों को पानी से अच्छी तरह से धोएं। इससे बैक्टीरिया को हटाने में मदद मिलेगी।

अगर आप मानसून में सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो FSSAI की इन बातों को जरूर फॉलो करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com