उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं, खासकर महिलाओं में। महिलाएं पूरे घर का ध्यान रखती हैं बस अपना ख्याल नहीं रखतीं।
महिलाएं काम के चक्कर में अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। इसलिए वह कई बीमारियों का शिकार हो जाती हैं।
ऐसे में महिलाओं को 30 की उम्र के बाद कुछ मेडिकल टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। आइए जानते हैं किन टेस्ट को करवाना जरूरी है।
डायबिटीज का खतरा 30 के बाद बढ़ता है। समय रहते ब्लड शुगर लेवल जानना जरूरी है।
गर्भाशय ग्रीवा की शुरुआती जांच के लिए बेहद जरूरी है। महिलाओं को हर 3 साल में एक बार कराना चाहिए।
30 के बाद महिलाओं में हड्डियों की कमजोरी शुरू हो सकती है। ऐसे में ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव के लिए जरूरी है।
वजन बढ़ना, थकावट या मूड स्विंग इन सबका कारण थायराइड हो सकता है। इसलिए नियमित जांच जरूरी है।
दिल की बीमारियों से बचाव के लिए कोलेस्ट्रॉल का स्तर समय-समय पर चेक कराना जरूरी है।
30 के बाद नियमित जांच से आप गंभीर बीमारियों से बच सकती हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva