इम्यूनिटी बढ़ने से शरीर को मजबूती मिलती है। यह शरीर को कई प्रकार के रोगों से लड़ने के लिए तैयार करता है। आइए जानते हैं कि इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए किन फूड्स का सेवन करना चाहिए।
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में पोषक तत्व युक्त फलों और सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।
मशरूम में फाइबर, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये इम्यूनिटी को बूस्ट करने में काफी मददगार होता है।
नट्स में विटामिन-ई, नियासिन, राइबोफ्लेविन और खनीज पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में काफी मदद करते हैं।
दही में प्रोबायोटिक्स होता हैं, जो सर्दी-जुकाम में आरामदायक होता है। दही का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
खट्टे फलों में विटामिन सी और पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है, जिसे खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। खट्टे फलों में आंवला, संतरा और कीवी आदि को शामिल कर सकते हैं।
शरीर को हाइड्रेट बनाए रखने के लिए रोजाना 8-1 गिलास पानी पीना चाहिए। उबला हुआ पानी पीकर पीलिया और डायरिया जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।
नारियल में एंटीवायरल गुण होता है। इसका तेल बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन से लड़ने में शरीर की मदद करता है।
लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ