बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी एक्ट्रेसेज हैं। जो कि बिना शादी के बंधन में बंधे मां बन गई। आज हम ऐसी सी हसीनाओं की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं।
हाल में बेटे की मां बनी एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड की झलक दिखाई थी।
अनुराग कश्यप से तलाक के बाद कल्कि कोचीन और उनके बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग संग लिव इन रहते हुए पेरेंट्स बने थे। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया था।
फेमस एक्ट्रेस नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के फेमस क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स संग अफेयर के बीच प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने बेटी मसाबा को जन्म दिया और अकेले उसकी परवरिश की।
एक्ट्रेस दिया मिर्जा भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने वैभव रेखी संग शादी की।
नेहा धूपिया और अंगद बेटी संग साल 10 मई 2018 में शादी रचाई। और 18 नवंबर को बच्चे को जन्म दिया। ऐसे में उनके शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की बात कही गई।
एक्ट्रेस सेलिना जेटली के भी शादी से पहले मां बनने की खबरें आई थी। दरअसल, एक्ट्रेस ने शादी के बाद 9 महीने से पहले जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गेब्रिएला दो बार बिना शादी किए प्रेग्नेंट हो चुकी हैं।