सपने में इन सफेद चीजों को देखने से हो जाएंगे मालामाल


By Farhan Khan21, Jul 2024 10:00 AMjagran.com

स्वप्न शास्त्र

स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का कुछ न कुछ अर्थ होता है, जो हमें भविष्य में होने वाली अच्छी-बुरी घटनाओं के बारे में बताते हैं।

सपने में सफेद चीजें देखना

आज हम आपको बताएंगे कि सपने में अगर आप इन सफेद चीजों को देखते हैं, तो आप मालामाल हो सकते हैं। आइए इसके बारे में जानें।

सफेद मोर

सपने में अगर आपने सफेद मोर देखा है, तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में अपार धन-वैभव और खुशियां आने वाली हैं।

कभी नहीं होंगे गरीब

इस सपने का यह भी अर्थ है कि आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है और आप कभी गरीब नहीं होंगे।

सफेद उल्लू

सपने में सफेद उल्लू दिखने का मतलब है कि आपके जीवन में ढेर सारा पैसा आने वाला है क्योंकि उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है।

मां लक्ष्मी आएंगी आपके घर

इस सपने का यह भी अर्थ है कि मां लक्ष्मी खुद आपके घर चलकर आएंगी। आपको आशीर्वाद देंगी और आपकी तिजोरी हमेशा भरी रहेगी।

सफेद हाथी

अगर आप सपने में सफेद हाथी देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपको अचानक से धन मिल सकता है।

करियर और कारोबार में होगी तरक्की

इस सपने को देखने का यह भी मतलब है कि आपकी किस्मत बदल जाएगी। करियर और कारोबार में खूब तरक्की होगी।

खुद को सफेद घोड़े पर चढ़ते हुए देखना भी धन लाभ का संकेत देता है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com