खर्राटों की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये उपाय


By Mahak Singh14, Nov 2022 12:20 PMjagran.com

खर्राटा

कुछ लोगों को सोते समय खर्राटे लेने की समस्या होती है, इस दौरान खर्राटे लेने से दूसरे सदस्य भी परेशान हो जाते हैं।

समस्या

खर्राटे आने के कई कारण हो सकते हैं, मोटापा, शराब का सेवन, साइनस की समस्या, एलर्जी, सर्दी, ज्यादा खाना आदि इसके प्रमुख कारण हैं, इसके अलावा खराब नींद के कारण भी खर्राटों की समस्या होती है।

खर्राटों की समस्या से निजात

अगर आप भी खर्राटों की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं तो इन आसान टिप्स को जरूर अपनाएं।

हल्दी दूध

खर्राटों की समस्या को दूर करने के लिए रोज रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं, इससे नाक में कंजस्टेड नहीं होता है।

शहद

शहद सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं, दूध में शहद मिलाकर पीने से खर्राटे की समस्या में आराम मिलता है।

लाइट खाना

रात को सोने से पहले हल्का खाना खाएं, इससे खर्राटों की समस्या से निजात मिलता है।

एक्सरसाइज

एक्सरसाइज करने से खर्राटों की समस्या से राहत मिलती है, एक्सरसाइज करने से बेहतर और गहरी नींद लेने में मदद मिलती है।