सिनेमा मनोरंजन का एक पॉपुलर माध्यम है, भारतीय सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुई हैं जिनकी चर्चा आज भी लोगों के बीच में होती है।
ऐसे में आज भारतीय सिनेमा इतिहास की कुछ बेहद पॉपुलर फिल्मों की बात करेंगे। इनमें से शायद ही कोई मूवी आप मिस करना चाहेंगे।
अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की यह फिल्म साल 1975 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। भारतीय सिनेमा की यह उत्कृष्ट फिल्म मानी जाती है। इसका निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था।
नर्गिस और सुनील दत्त की यह फिल्म साल 1957 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म का निर्देशन महबूब खान ने किया था। यह उस साल की पॉपुलर फिल्म थी। इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए इसे ऑस्कर के लिए भी भेजा गया था।
आनंद फिल्म का आज भी गजब का क्रेज है, साल 1971 में आई इस फिल्म का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था। आज भी सिनेमाप्रिय लोगों के बीच इस फिल्म की चर्चा होती है।
साल 1957 में आई फिल्म प्यासा गुरुदत्त की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन भी गुरुदत्त ने ही किया था। क्रिटिक्स द्वारा इसे खूब सराहा गया और आज के फिल्ममेकर्स इसके कहन से प्रेरणा लेते हैं।
इसी कड़ी में गुरुदत्त की ही अगली फिल्म का जिक्र लाजिमी है। यह फिल्म साल 1959 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। भारतीय सिनेमा इतिहास की यह एक पॉपुलर और आइकॉनिक फिल्म है।
शाह रुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, ने भारतीय सिनेमा में एक अमिट छाप छोड़ी है। फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था।
सत्यजित रे की यह फिल्म साल 1955 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, इस फिल्म में ग्रामीण जीवन के संघर्षों को बारीकी से दिखाया गया है।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com