हंग कर्ड से क्या बनाएं?


By Priyam Kumari13, May 2025 07:36 AMjagran.com

गर्मियों में दही खाने के फायदे

हंग कर्ड, जिसे दही को छानकर बनाया जाता है। गर्मी के मौसम में दही और दही से बनने वाले पकवानों के सेवन करने की सलाह दी जाती है।

हंग कर्ड से बनाएं ये रेसिपीज

हंग कर्ड से कई रेसिपी बनाई जा सकती है। अगर आप भी हंड कर्ड से कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो इन चीजों से आइडिया ले सकते हैं।

दही कबाब

हंग कर्ड से दही कबाब बनाया जा सकता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। इस हरी चटनी के साथ लोग बड़े मजे से खाते हैं।

श्रीखंड बनाएं

कई लोगों को मीठा खाना पसंद होता है। ऐसे में आप हंग कर्ड से श्रीखंड बना सकते हैं। यह मन के साथ-साथ शरीर को भी ठंडा और खुश कर देगा।

फ्रूट योगर्ट बाउल

गर्मियों में हल्का खाना चाहते हैं, तो इस मौसम में हंग कर्ड से फ्रूट योगर्ट बाउल तैयार करें। इसमें अपने मनपसंद फ्रूट्स मिक्स कर लें।

दही पनीर टिक्का

हंग कर्ड से दही पनीर टिक्का भी तैयार किया जा सकता है। इसके लिए पनीर को हंग कर्ड, मसालों और बेसन में मैरीनेट करके ग्रिल कर लें।

रायता बनाएं

गर्मियों में रायता पीना बहुत से लोगों को पसंद होता है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है। आप हंग कर्ड में खीरा या ककड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पनीर रैप

अगर आप गर्मियों में कुछ हेल्दी और हैवी बनाना चाहते हैं, तो हंग कर्ड से पनीर रैप की हेल्दी डीप तैयार कर सकते हैं। यह खाने के स्वाद को दोगुना कर देगा।

हंग कर्ड की इन रेसिपीज से आप भी ट्राई करके गर्मियों का मजा उठा सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva