ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन इसका धार्मिक महत्व भी बहुत है।
इस साल कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं, जिनमें से 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण होंगे।
आइए जानते हैं साल के पहले चंद्र ग्रहण की समय, तारीख और सूतक काल के साथ किन-किन जगहों पर दिखाई देगा।
5 मई को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, यह दिन बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस दिन वैशाख पूर्णिमा के साथ ही बुद्ध पूर्णिमा भी है।
चंद्र ग्रहण 5 मई को रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 1 बजे के करीब खत्म होगा।
शास्त्रों के अनुसार ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है लेकिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा।
साल का पहला चंद्र ग्रहण अंटार्कटिक, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, एशिया के कुछ हिस्सों, दक्षिण और पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका के ऊपर देखा जा सकता है।
चंद्र ग्रहण से पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण भी 10 अप्रैल को लगने वाला है।