बॉलीवुड के फेमस एक्टर ऋतिक रोशन आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है।
ऋतिक रोशन आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर आज लाखों दिलों पर राज करते हैं और लड़कियों के क्रश हैं।
फिटनेस के मामले में ऋतिक रोशन सबसे आगे हैं। आज हम आपको एक्टर की फिटनेस का राज बताएंगे।
ऋतिक रोशन जिम में बहुत पसीना बहाते हैं। एक्टर जिम में स्ट्रेंथ ट्रेंनिंग पर ज्यादा फोकस करते हैं।
स्ट्रेंथ के अलावा फैट बर्न करने के लिए ऋतिक रोशन कार्डियो भी करते हैं। एक्टर साइकिलिंग, ट्रेडमिल को बहुत वक्त देते हैं।
इसके अलावा फैट बर्न करने के लिए एक्टर स्क्वाट करते हैं साथ ही प्लैंक भी करते हैं। आप भी इन एक्सरसाइज को जरूर करें।
एक्सरसाइज के अलावा ऋतिक रोशन डाइट का भी पूरा ध्यान रखते हैं। एक्टर की डाइट न्यूट्रीशन से भरी होती है।
इसके अलावा एक्टर के खाने में कार्ब की मात्रा बहुत कम होती है और ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन होता है।