ऋतिक रोशन ने आज देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई है। एक्टर की पर्सनालिटी और स्टाइल पर हर कोई फिदा है।
ऋतिक रोशन आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर आज लाखों दिलों पर राज करते हैं और लड़कियों के क्रश हैं।
ऋतिक रोशन ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। आज हम आपको एक्टर की 5 ब्लॉक बस्टर फिल्मों के बारे में बताएंगे।
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वार ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इस फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।
इस लिस्ट में क्रिश 3 का नाम भी शामिल है। इस फिल्म ने 200 से ज्यादा की कमाई की थी साथ ही फिल्म की कहानी भी शानदार थी।
साल 2006 में आई फिल्म धूम 2 भी ब्लॉक बस्टर रही। इस फिल्म ने 81 करोड़ का कारोबार किया था।
ऋतिक रोशन की फिल्म क्रिश को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था। क्रिश को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं।
साल 2000 में ऋतिक रोशन ने फिल्म कहा ना प्यार है से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये फिल्म भी ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी।