सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे की पूजा करने से सारी परेशानी दूर होने लगती है। आइए जानते हैं कि खरमास में तुलसी की पूजा कैसे कर सकते हैं?
इस महीने में कई काम ऐसे होते हैं जिसे करने से बचना चाहिए। वहीं, कई लोगों को मन में सवाल उठता है कि खरमास में तुलसी की पूजा कैसे करें?
खरमास 14 मार्च को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने के साथ शुरू हो गया है। इसका समापन 13 अप्रैल 2024 को होगा।
खरमास में भगवान विष्णु की पूजा करते समय तुलसी का पत्ता जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
खरमास के दौरान तुलसी के पौधे की पूजा करते समय भूलकर भी सिंदूर या सुहाग की सामग्री अर्पित नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही दुर्वा भी अर्पित करने से बचना चाहिए।
खरमास में तुलसी की पूजा करते समय दीपक जला सकते हैं। इसके साथ ही जल भी अर्पित कर सकते हैं, लेकिन अन्य किसी भी तरह की पूजा करने से परहेज करना चाहिए।
खरमास के दौरान तुलसी के पौधे को स्पर्श करने से बचना चाहिए। इस पौधे को स्पर्श करने से दूषित हो जाता है।
इन नियमों का पालन करते हुए तुलसी की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही धन से जुड़ी समस्या भी दूर होने लगती है।
खरमास में पूजा करने की विधि और अध्यात्म से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ