Shardiya Navratri Day 5: स्कंदमाता की ऐसे करें पूजा, मिलेंगे मनचाहे फल


By Amrendra Kumar Yadav19, Oct 2023 11:28 AMjagran.com

शारदीय नवरात्रि का पांचवा दिन

इन दिनों शारदीय नवरात्रि चल रही है। आज नवरात्रि का पांचवा दिन है। यह दिन स्कंदमाता को समर्पित होता है। इस दिन स्कंदमाता की पूजा-अर्चना विधि-विधान से की जाती है।

सभी मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण

धार्मिक रूप से ऐसी मान्यता है कि इस दिन स्कंदमाता की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

आती है सुख-समृद्धि

स्कंदमाता की पूजा करने से माता की कृपा प्राप्त होती है और घर में खुशहाली आती है तथा सुख-समृद्धि बढ़ती है।

शुभ मुहूर्त

स्कंदमाता के दिन शुभ मुहूर्त रात 12 बजकर 31 मिनट तक है। आज के दिन शोभन योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है।

कैसा है मांं का स्वरूप

स्कंदमाता की महिमा का वर्णन शिव पुराण में मिलता है। मां के मुख पर कांतिमय आभा झलकती है। मां की कृपा से पूरी दुनिया में प्रकाश फैलता है।

कैसे करें पूजा

इस दिन सुबह ब्रह्मा मुहूर्त में उठकर स्कंदमाता को प्रणाम करें और घर की साफ-सफाई करें। इसके बाद गंगाजल युक्त जल से स्नान करें।

सफेद वस्त्र करें धारण

स्कंदमाता को सफेद रंग बेहद प्रिय है। इसलिए पूजा के समय श्वेत वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा शुरू करें।

ये चीजें करें अर्पित

स्कंदमाता की पूजा करते समय उनको लाल रंग के पुष्प, धूप, दीप, चंदन, फल, हल्दी, अक्षत आदि अर्पित करें।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com