गुरुवार का दिन जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु को समर्पित होता है, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से करने पर सुख-समृद्धि आती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
विष्णु जी की कृपा से भक्तों के जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
भक्तगण भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन व्रत का पालन करते हैं। इस दिन व्रत करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
गुुरुवार के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नानादि क्रियाओं के बाद मंदिर की सफाई करें और व्रत का संकल्प लें। पूजा करने के लिए पीले वस्त्र धारण करें।
स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और फिर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। विष्णु जी के साथ में माता लक्ष्मी की भी पूजा करें।
अर्पित भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद प्रिय है, इसलिए उनकी पूजा करते समय पीले रंग के फूल, फल और मिठाइयां अर्पित करें।
वहीं पूजा के वक्त माता लक्ष्मी को श्रृंगार सामग्री अर्पित करनी चाहिए, ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में खुशहाली आती है।
गुरुवार के दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद लोगों को भोजन व वस्त्रों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
गुरुवार के दिन श्रीहरि विष्णु की इस तरह पूजा करनी चाहिए, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com