हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है, बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। इस दिन गणेश जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
गणेश जी की उपासना करने से भक्तों के जीवन के सारे कष्ट और परेशानियां दूर होती हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
ऐसे में गणेश जी की कृपा प्राप्त करने के लिए आज के दिन विधि-विधान से पूजा करें और आशीर्वाद की कामना करें।
गणेश जी की पूजा करते समय उनकी प्रिय चीजों का भोग जरूर लगाएं, इसके लिए मोदक, मोतीचूर के लड्डू, हलवा आदि अर्पित कर सकते हैं।
गणेश जी को उनका प्रिय भोग लगाने से प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं, जिससे भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
वहीं पूजा के समय गणेश जी को उनके प्रिय फूल जैसे- गुड़हल, पारिजात, गेंदा आदि अर्पित करें। इन फूलों को अर्पित करने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
पूजा के समय गणेश चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए, इस चालीसा का पाठ करने से गणपति बप्पा सारे कष्ट हरते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।
गणेश जी की कृपा प्राप्त करने के लिए बुधवार के दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न और वस्त्रों का दान करना चाहिए।
बुधवार के दिन गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM