साड़ी का फैशन सदाबहार है। मार्केट में तरह-तरह की साड़ियां मिलती हैं और इन्हें ड्रेस करने के भी कई सारे स्टाइल हैं। हालांकि, साड़ी में परफेक्ट लुक पाने के लिए ब्लाउज और पेटीकोट जरूरी होता है।
दरअसल, मार्केट में आपको ब्लाउज के कई सारे विकल्प मिल जाएंगे, लेकिन पेटीकोट के ऑप्शन्स बहुत कम है। अगर आप जल्दबाजी में साड़ी के साथ पेटीकोट लाना भूल गई हैं, तो आइए जानते हैं पेटीकोट के बिना साड़ी कैसे पहनें।
अगर आप साड़ी के साथ पेटीकोट लाना भूल गई हैं, तो साड़ी के नीचे प्लाजो पहन सकती हैं। यह आपकी साड़ी को सपोर्ट देने में मदद करेगा।
आप पेटीकोट के बिना भी साड़ी को आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आप कमर पर एक स्टाइलिश बेल्ट बांधें और साड़ी को उसके अंदर टक कर लें।
शादी में अपनी इज्जत बचाने के लिए पेटीकोट की जगह स्कर्ट या स्लिप का इस्तेमाल करें। इसमें आप आसानी से साड़ी को ड्रेप कर सकती हैं और यह लंबे समय तक टिकी रहेगी।
अगर आपके पास पेटीकोट नहीं है, तो साड़ी के साथ लेगिंग्स भी कैरी कर सकती हैं। इससे आपको साड़ी की सही फिटिंग भी मिल जाएगी।
पेटीकोट भूल गई हैं, तो साड़ी के साथ जींस भी ट्राई कर सकती हैं। साथ ही, साड़ी को बेल्ट के साथ फिक्स करके परफेक्ट लुक पा सकती हैं।
कई बार जल्दबाजी में हम कोई न कोई सामान भूल जाते हैं। ऐसे में अगर आप पेटीकोट भूल गई हैं, तो इन सभी टिप्स को अपनाकर अपनी इज्जत बचा सकती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram & Canva