लहसुन से गंदा कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें?


By Ashish Mishra21, Jan 2024 06:40 PMjagran.com

लहसुन का उपयोग

इसमें कई औषधीय गुण पाये जाते हैं। यह हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि लहसुन से कैसे गंदा कोलेस्ट्रॉल कम कर सकते हैं?

लहसुन में पाए जाने वाले तत्व

इसमें विटामिन-सी, विटामिन-बी6, फास्फोरस, मैगनीज, कैल्शियम, आयरन और एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है। इसे खाने से हेल्थ को कई फायदे होते हैं।

गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करना

लहसुन में एलिसिन नामक तत्व होता है जो गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा यह गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।

लहसुन की कलियां खाना

रोजाना कच्चे लहसुन की 2 कलियां खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। ऐसा करने से शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है।

लहसुन और नींबू का रस

नींबू के रस में लहसुन मिलाकर पीने से शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है। इससे हार्ट से जुड़ी समस्या भी नहीं होती है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

पाचन को दुरुस्त करना

अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की 2 कलियां खाते हैं तो पाचन दुरुस्त रहेगा। यह गैस और एसिडिटी से भी बचाने में रामबाण है।

दांत के दर्द से राहत

लहसुन कोलेस्ट्रॉल को कम करने के अलावा दांत के दर्द को कम करने में भी मदद करता है। इसमें पाया जाने वाला एंटी बैक्टीरियल गुण दांत के दर्द से राहत दिलाता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करना

लहसुन में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है। रोजाना इसकी 2 कलियां खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है। यह शरीर को रोगों से भी बचाने में मददगार है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ