तुलसी के पत्ते ऐसे खाएं, कम होगा Belly Fat


By Ashish Mishra30, Mar 2025 09:00 AMjagran.com

Belly Fat बढ़ना

कई लोग Belly Fat की समस्या का सामना करते रहते हैं। आइए जानते हैं कि पेट की चर्बी कम करने के लिए तुलसी के पत्ते का कैसे सेवन करना चाहिए?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को फिट रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

तुलसी के पत्ते में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, जिंक, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसे खाने सेहत को कई फायदे होते हैं।

तुलसी के पत्ते चबाएं

रोजाना सुबह खाली पेट 4-5 तुलसी के पत्ते चबाना चाहिए। इससे बेली फैट कम होने लगता है और पाचन भी दुरुस्त रहता है। यह फैट को गलाकर कम करने में मददगार है।

तुलसी के साथ शहद खाएं

इसके पत्ते का रस निकालकर उसमें शहद मिलाकर पी लें। इसके अलावा, पत्ते पर शहद लगाकर भी खा सकते हैं। इससे पेट की चर्बी कम होने लगती है।

तुलसी की चाय पिएं

सुबह तुलसी की चाय पीने से फैट बर्न होने लगता है और शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इसमें नींबू के रस को भी मिला सकते हैं।

तुलसी और अदरक का काढ़ा पिएं

इसके पत्तों को अदरक में उबालकर काढ़ा तैयार कर लें। इसमें शहद मिलाकर पीने से शरीर में एक्स्ट्रा फैट कम होने लगता है। इसके साथ ही, मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़ने लगता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। सुबह तुलसी के पत्ते चबाने से शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ